
x
Odisha: ओडिशा के ढेंकनाल जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कंटाबणिया थाना क्षेत्र के असनबेनिया कॉलोनी साही में एक बंद घर से मां और उसके दो बेटों के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान 56 साल की गोलाप साहू और उनके दो बेटों- भरत साहू (32) और लिपुन साहू (24) के रूप में हुई है। हालांकि मौत के सही कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि सर्दी से बचने के लिए कमरे के भीतर कोयले की अंगीठी जलाकर सोने के कारण दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बंद कमरे में धुआं भरने से यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार, टाटा कारखाना परियोजना के कारण जमीन चले जाने के बाद अंतर्यामी साहू का परिवार इस विस्थापित कॉलोनी में रह रहा था। अंतर्यामी और उनके बेटे मजदूरी का काम करते थे। घटना वाली रात सभी ने साथ बैठकर खाना खाया था। इसके बाद अंतर्यामी साहू और उनकी दूसरी पत्नी अलग कमरे में सोने चले गए, जबकि पहली पत्नी गोलाप और उनके दोनों बेटे इसी कमरे में सोए थे। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के अन्य लोगों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो अंदर तीनों बेसुध पड़े मिले। आनन-फानन में उन्हें अंगुल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कंटाबणिया थाना पुलिस और हिंदोल एसडीपीओ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामले में तीन अलग-अलग अपमृत्यु के केस दर्ज किए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।घटनास्थल पर कोयला पड़ा हुआ है,जो जली हुई स्थिति में है। मृतकों के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं है,कमरा अंदर से बंद था। पोस्टमार्टम में मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।"
TagsOdishaमांदो बेटोंशवहड़कंपOdishamothertwo sonsbodiespanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





