- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Nagpur: बारूद कारखाने...
महाराष्ट्र
Nagpur: बारूद कारखाने में भीषण विस्फोट, 15 की मौत, 18 गंभीर
Sarita
1 March 2026 10:29 AM IST

x
Nagpur नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्फोट हुआ. दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये जानकारी नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने दी|ये विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक विस्फोटक निर्माता कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में हुआ. पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया|
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह लगभग 6 से 7 बजे के बीच घटी. राउलगांव स्थित एसबीएल कंपनी खनन में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक और अन्य विस्फोटक बनाती है. सुबह जब मजदूर काम पर लौटे, तभी विस्फोटक बनाने की प्रक्रिया के दौरान अचानक एक जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी|
बताया जा रहा है कि धमाके के समय कंपनी की उस यूनिट में करीब 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे. धमाके के बाद कंपनी में भीषण आग लग गई और धुआं पूरे इलाके में फैल गया. अब तक 15 घायलों को निकालकर नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, आशंका है कि कुछ मजदूर अभी भी अंदर फंसे हुए हैं और स्थानीय प्रशासन व बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं|
TagsNagpurबारूद कारखानेविस्फोट15मौत18 गंभीर Nagpurgunpowder factoryexplosion15 dead18 critical. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





