- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: एयरपोर्ट पर 52...
महाराष्ट्र
Mumbai: एयरपोर्ट पर 52 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त, विदेशी नागरिक गिरफ्तार
Sarita
4 Jun 2025 9:37 AM IST

x
Mumbai मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने एक विदेशी नागरिक को पकड़ा, जिसके पास से करीब 52 करोड़ रुपये कीमत का 5.19 किलोग्राम कोकीन बरामद किया गया. कस्टम अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बताया जा रहा है कि खुफिया सूचना के आधार पर कस्टम की 'एयर इंटेलिजेंस यूनिट' ने सोमवार को एक विदेशी यात्री को रोका|
उसकी तलाशी लेने पर उसकी कमर और पैरों में बंधी सपोर्टर बेल्ट में छिपाकर रखे गए 5.19 किलोग्राम कोकीन से भरे 4 पैकेट मिले. पूछताछ के बाद व्यक्ति को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. बता दें कि कुछ दिन पहले भी इसी हवाई अड्डे पर रोके गए युगांडा के नागरिक के पेट से गोलियों में 886 ग्राम कोकीन जब्त किया गया था. कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया था कि युगांडा का नागरिक 24 और 25 मई की रात को मुंबई पहुंचा था. कस्टम अब इस तस्करी नेटवर्क की गहनता से जांच कर रहा है|
TagsMumbaiएयरपोर्टकोकीनजब्तविदेशीगिरफ्तारMumbaiairportcocaineseizedforeignerarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





