महाराष्ट्र

Maharashtra: देवी दर्शन करने गईं मां-बेटी विश्वगंगा नदी में डूबीं

Sarita
16 Jun 2025 10:15 AM IST
Maharashtra: देवी  दर्शन करने गईं मां-बेटी विश्वगंगा नदी में डूबीं
x
Maharashtra: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव शहर के सुतलपुरा इलाके में जामोड़े परिवार के दो लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई. दरअसल, मलकापुर इलाके में निंबा देवी में देवता के दर्शन के लिए गए एक मां बेटी विश्वगंगा नदी में डूब गई. दोनों मां बेटी नदी की किनारे पैर धोने के लिए गई थी. इसी दौरान ये हादसा हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं सके.
जानकारी के मुताबिक, सुतालपुरा क्षेत्र में किले के पास रहने वाले मयूर जामोड़े अपनी पत्नी पूनम मयूर जामोड़े उम्र 32 वर्ष और चिमुकली आर्वी जामोड़े उम्र 5 वर्ष के साथ निंबा देवी के दर्शन के लिए मलकापुर गए थे. इस स्थान पर जब पूनम जामोड़े और छोटी आर्वी विश्वगंगा नदी तट के पास अपने पैर धोने गईं , तो पानी में खेलते समय छोटी आर्वी का पैर गहरे पानी में चला गया और वह डूब गई. जब उसकी मां पूनम भी अपनी बेटी को बचाने के लिए पानी में कूदी, तो वह भी पानी में बह गई. इस समय उसके पिता मयूर जामोड़े और नदी किनारे मौजूद नागरिकों ने उन दोनों को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक वे दोनों गहरे पानी में डूब चुकी थी|
Next Story