भारत

जिंदगी से खिलवाड़ का LIVE वीडियो, सांप को किस कर रहा था

jantaserishta.com
16 Jun 2025 10:04 AM IST
जिंदगी से खिलवाड़ का LIVE वीडियो, सांप को किस कर रहा था
x
वीडियो वायरल.
अमरोहा: सांप... जब सामने आता है तो होश उड़ जाते हैं क्योंकि इसके डंसने से मौत हो जाती है. पर जब कोई खुद ही मौत से ही खेलने लगे तो क्या कहिए? उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक व्यक्ति गले में सांप डाले अपनी जीभ पर उससे कटवाते दिखाई पड़ा तो लोग हैरान रह गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लेकिन ये जानलेवा खेल खेलने वाला अधेड़ व्यक्ति फिलहाल अपनी गलती की सजा भुगत रहा है. वह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है.
तस्वीरों में दिखने वाले इस सांप का एक ग्रामीण ने मजाक बना दिया था. वह सांप को गले में डालकर अपनी जीभ पर उससे डंसवा रहा था. मजाक-मजाक में किए गए इस कृत्य से ग्रामीण की हालत बिगड़ गई. अब वह निजी अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रहा है. घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पूरा मामला गजरौला ब्लाक के गांव हैवतपुर गोसाई का है जहां पर शुक्रवार को एक टूटी दीवार के नीचे से सांप निकल आया. वहां से ग्रामीणों द्वारा सांप को भगा दिया गया. इस दौरान गांव के रहने वाले जितेंद्र उर्फ जीतू ने सांप को पकड़कर अपने गले में डाल लिया और लोगों को बहादुरी दिखाते हुए उस सांप से खेलने लगा. इतना ही नहीं, बल्कि वह सांप को गले में डालकर अपनी जीभ के पास तक उसे टच कराने लगा. नतीजा ये हुआ कि सांप ने जीभ में काट लिया.
थोड़ी देर तक तो ऐसे ही सिलसिला मजाक और खेल में चलता रहा मगर, कुछ घंटे बाद ग्रामीण की तबीयत खराब होने लगी. जब तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो उसे आनन- फानन में गजरौला में उपचार के लिए लाया गया. यहां से हाईवे किनारे पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story