- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Maharashtra: चुनावी...
महाराष्ट्र
Maharashtra: चुनावी जीत के जश्न में लगी भीषण आग,कैंडिडेट समेत कई झुलसे
Sarita
22 Dec 2025 6:13 AM IST

x
Maharashtra: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच ज्यादातर सीटों पर महायुति की बढ़त और जीत की तस्वीर साफ होती दिख रही है। जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है, लेकिन इसी बीच पुणे से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां जश्न के दौरान बड़ा हादसा हो गया।
पुणे जिले के जेजुरी इलाके में स्थानीय निकाय चुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ता भगवान खंडेराया के चरणों में भंडारा चढ़ाने और हल्दी-कुमकुम उड़ाकर खुशी मना रहे थे। इसी दौरान विजय उत्साह के बीच अचानक आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि हल्दी उड़ाते समय जलते हुए दीये या पटाखे के संपर्क में आने से आग लग गई, जिसमें करीब 8 से 9 लोग झुलस गए।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में जीत दर्ज करने वाले कुछ उम्मीदवार और स्थानीय नगर सेवक भी घायल हुए हैं। घटना जेजुरी मंदिर की सीढ़ियों के पास हुई, जहां मतगणना पूरी होने के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा थे। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया।
पुणे (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक संदीप गिल ने बताया कि भंडारे का कुछ हिस्सा जलते हुए दीये पर गिर गया, जिससे आग तेजी से फैल गई। हालांकि, पुलिस पटाखों की वजह से आग लगने की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
TagsMaharashtraचुनावी जीतजश्नआगMaharashtraelection victorycelebrationfire जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





