- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Maharashtra:...

x
Maharashtra: महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चंद्रपुर से सटे जुनोना गांव में शनिवार की सुबह रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना सामने आई। जंगल परिसर में पत्ते तोड़ने गए पिता-पुत्र पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, जुनोना गांव निवासी अरुण कुकसे अपने बेटे विजय के साथ जंगल में पत्ते तोड़ने गए थे। अचानक झाड़ियों से निकले भालू ने सबसे पहले अरुण पर हमला कर दिया। पिता को बचाने गए विजय पर भी भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विजय ने बताया कि भालू ने जैसे ही पिता पर हमला किया तब उसने डंडे से भालू पर हमला कर दिया लेकिन भालू ने उस पर भी हमला कर दिया और उसके बाद क्या हुआ उसे पता नहीं है। इस घटना के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और लाठी-डंडों व पत्थरों से भालू को भगाने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक भालू ने हमला करना नहीं छोड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल पिता-पुत्र को चंद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने पिता अरुण की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, वहीं बेटे विजय की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
TagsMaharashtraपिता-पुत्रभालूहमलाfather and sonbearattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





