महाराष्ट्र

एक्सक्यूटिव ऑफिसर ने की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम - 2025 की सफलता को लेकर BLO के साथ बैठक

Gulabi Jagat
28 Jun 2025 10:38 PM IST
एक्सक्यूटिव ऑफिसर ने की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम - 2025 की सफलता को लेकर BLO के साथ बैठक
x
लखीसराय। नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में नगर परिषद सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में मतदाताओं के बीच विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की सफलता को लेकर बीएलओ के साथ बैठक का आयोजन किया गया । इस दौरान नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत सभी योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने हेतु अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर उनके समक्ष निर्धारित प्रपत्र पहुंचाएंगे एवं घर पर स्टीकर भी लगाएंगे । इस दौरान मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप प्रपत्र के प्रमाणिक दस्तावेज भी बीएलओ को उपलब्ध करवाना पड़ेगा। आगे उन्होंने बताया की इसके लिए 25 जून 2025 से 26 जुलाई 2025 तक पूर्व से भरे हुए प्रत्येक निर्वाचक पत्रों को मुद्रण करवाकर बीएलओ द्वारा सत्यापन कर प्राप्त करना एवं बीएलओ एप पर अपलोड करना है । उन्होंने कहा आगे मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके पश्चात 1 अगस्त 2025 से 1 सितंबर 2025 तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे । जबकि 30 सितंबर 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने तमाम मतदाताओं से बीएलओ के इन कार्यों में अपेक्षित सहयोग करने की अपील की। नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि बीएलओ के द्वारा मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म एनेक्सचर सी एवं डिक्लेरेशन फॉर्म एनेक्सचर डी की दो-दो प्रपत्र प्रदान की जाएगी। इसके पश्चात मतदाताओं को उसे भरकर संबंधित प्रमाण के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराना होगा। बैठक में मिशन प्रबंधक राजीव कुमार, प्रधान सहायक अवध कुमार, अरुण कुमार, डॉ विनय कुमार,कार्यानंद प्रसाद सहित निर्वाचन से जुड़े सभी बीएलओ ,सुपरवाइजर एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे।
Next Story