छत्तीसगढ़

फाइनेंस कर्मी गिरफ्तार, फर्जी लूट का खुलासा

Nilmani Pal
28 Jun 2025 1:12 PM IST
फाइनेंस कर्मी गिरफ्तार, फर्जी लूट का खुलासा
x
cg news

राजनांदगांव। महाराष्ट्र सीमा पर बोरतालाब के पास 20 जून को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ हुई लूट की शिकायत झूठी निकली है। कर्मचारी ने खुद ही दो लाख रुपए का गबन कर लिया था। इसके बाद उसने सुनसान सड़क पर उसके साथ हुई लूट की कहानी गढ़ बोरतालाब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बहरहाल पुलिस ने लूट की पूरी कहानी का खुलासा करते हुए कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल एसाफ फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी मयूर अडमे ने खुद से लूट होने की शिकायत पुलिस से दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि 20 जून को किस्त की राशि का कलेक्शन कर लौटते वक्त अज्ञात लोगों ने उससे मारपीट कर नकदी रकम दो लाख सहित मोबाइल चैन अंगूठी की लूट कर ली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी तो सामने आया कि मयूर अडमें से किसी तरह की लूट नहीं हुई है बल्कि वह झूठी कहने गढ़ रहा है।

कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि उस पर कर्ज है, जिसे चुकाने उसने खुद से लूट की साजिश रची थी। रुपए उसने अपने घर में छुपा दिए है। पुलिस ने रकम और समान बरामद कर लिया है। आरोपी कर्मचारी को जेल दाखिल करा दिया गया है।

Next Story