मध्य प्रदेश

सुबह चार बजे पति की नींद खुली तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली,

Saba Naaz
22 Jun 2025 6:53 PM IST
सुबह चार बजे पति की नींद खुली तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली,
x
Indore इंदौर : इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 24 वर्षीय पूजा वर्मा ने रविवार तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पति दीपेश वर्मा की सुबह 4 बजे नींद खुली, तो उसने पत्नी को फंदे पर लटका हुआ पाया।
उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी और पूजा को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पूजा का मायका उत्तर प्रदेश में है, जहां उसके परिजनों को सूचना भेज दी गई है। पुलिस के अनुसार, पूजा अपने पति दीपेश वर्मा के साथ इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में रहती थी। दीपेश ने बताया कि शनिवार रात करीब 12:30 बजे उन्होंने साथ में खाना खाया और बातचीत करते हुए रात लगभग 2 बजे सो गए। सुबह करीब 4 बजे उसकी नींद खुली, तो उसने देखा कि पूजा ने फांसी लगा ली है।
पूजा को फौरन एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पूजा के मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है और उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पूछताछ की जाएगी, ताकि सच सामने आ सके।
दीपेश अंडे की दुकान चलाता है और देर रात तक काम करके घर लौटता है। पूजा और दीपेश की शादी को लगभग पांच साल हो चुके थे। यह विवाह आपसी सहमति और प्रेम पर आधारित था। हालांकि, शादी के बाद दोनों की कोई संतान नहीं थी। घटना के समय घर में दीपेश के बड़े भाई, भाभी, उनके बच्चे और ससुर भी मौजूद थे। दीपेश और पूजा अलग कमरे में रहते थे। घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
Next Story