मध्य प्रदेश

Ujjain : ट्रेन में छेड़छाड़, सात आरोपी गिरफ्तार

Sarita
3 Feb 2026 9:50 AM IST
Ujjain : ट्रेन में छेड़छाड़, सात आरोपी गिरफ्तार
x
Ujjain उज्जैन : गुजरात से धर्मनगरी उज्जैन अस्थि विसर्जन के लिए आ रहे यात्रियों के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है । दरअसल, यह घटना रात्रि में मेमू ट्रैन में हुई है। ट्रेन जब रतलाम स्टेशन से चली तो वहीं से सवार हुए धर्म विशेष के युवकों ने यात्रियों के साथ मौजूद एक बालिका से छेड़छाड़ की। यात्रियों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर दी। महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट की गई। ट्रेन जब नागदा रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो दोनों ही धर्म के बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
हालांकि बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद होने के कारण लोगों को खदेड़ दिया गया । वहीं, यात्रियों की शिकायत पर 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। विवेचना के लिए यह प्रकरण रतलाम पुलिस को भेजा गया है। जीआरपी के अलावा स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। क्षेत्र में शांति का माहौल है।
दरअसल, पूरा घटनाक्रम इस प्रकार है कि मेघनगर और दाहोद से पीड़ित परिवार मेमू ट्रेन से अस्थि विसर्जन के लिए उज्जैन जा रहे थे। इसी ट्रेन में रतलाम स्टेशन से वर्ग विशेष के कुछ युवक चढ़े। अस्थि विसर्जन करने जा रहे परिवार की लड़की के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। परिजनों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज कर बेरहमी से मारपीट की। युवकों ने रतलाम के बाद अगले खाचरौद स्टेशन पर अपने साथियों को बुलवा लिया और परिवार के साथ मारपीट की।
इस दौरान ट्रेन के अन्य यात्रियों की मदद से 3 युवकों को ट्रेन में ही पकड़ लिया गया और ट्रेन चल दी । इसके बाद अगला स्टेशन नागदा आया, यहां भी सूचना पर बड़ी संख्या में अल्प संख्यक वर्ग के युवा स्टेशन पहुंच गए। हिंदू संगठन के लोगों को इसकी सूचना मिली तो वे भी बड़ी संख्या में स्टेशन पहुंचे गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया।घटना के बाद जीआरपी द्वारा पीड़ितों का मेडिकल करवाया फिर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना के लिए रतलाम भेजा गया|
Next Story