मध्य प्रदेश

Ujjain: चूहे मारने के लिए सेंव में मिलाया गया जहर, लापरवाही से बच्ची की मौत

Sarita
5 July 2025 10:49 AM IST
Ujjain: चूहे मारने के लिए सेंव में मिलाया गया जहर, लापरवाही से बच्ची की मौत
x
Ujjain उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक गलती ने एक परिवार को ऐसा गहरा जख्म दिया है जो कभी नहीं भरेगा. ये गलती तीन भाइयों की इकलौती बहन से हुई, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. परिवार गहरे दुख में है. दरअसल, घर में चूहे मारने के लिए सेंव में मिलाए गए जहर और लापरवाही ने बच्ची की जान ले ली. घटना में नागदा निवासी मधुकर की बेटी अनामिका उर्फ ​​अन्नू जैन की मौत हो गई|
परिजनों ने बताया है कि उसने अनजाने में घर में चूहों से बचाने के लिए सेंव में रखा जहर खा लिया था. उसकी हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे उज्जैन के चरक अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि, पुलिस परिजनों के बयानों पर यकीन नहीं कर रही है, पुलिस को शक है कि बच्ची के जहर खाने की वजह फिलहाल अज्ञात है, पुलिस का ये भी दावा है कि परिजन अलग-अलग बयान दे रहे हैं. जांच के बाद ही उसके जहर खाने की वजह साफ हो पाएग|
Next Story