मध्य प्रदेश

Ujjain : सड़क पर चलती कार में अचानक लगी आग

Sarita
2 March 2025 11:26 AM IST
Ujjain : सड़क पर चलती कार में अचानक लगी आग
x
Ujjain उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन-कोटा मार्ग पर एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे उसमें सवार लोगों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई. यह घटना इंदौर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोंसला पुलिस चौकी के पास हुई. मिली जानकारी के अनुसार आगर की ओर से आ रही कार जैसे ही घोंसला पुलिस चौकी के पास पहुंची, उसमें अचानक धुआं उठने लगा. कुछ ही देर में कार की पूरी बॉडी में आग लग गई और कार जलकर राख हो गई|
गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते कार से बाहर कूदने में सफल रहे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. शुरुआती जांच में आग लगने का कारण कार में कूलेंट की कमी बताया जा रहा है, जिससे इंजन गर्म हो गया और आग लग गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है|
Next Story