मध्य प्रदेश

Raisen में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम

Gulabi Jagat
14 Nov 2025 9:17 PM IST
Raisen में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम
x
रायसेन। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित मीडियाकर्मियों की प्रेस वार्ता में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती समापन वर्ष के उपलक्ष्य में 15 नवम्बर शनिवार को जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, जिले को जिले को कुपोषणमुक्त बनाने तथा हाईरिस्क महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए जिले में किए जा रहे कार्यो और मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण-2025 एसआईआर के कार्यो के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों से इनके संबंध में सुझाव भी मांगे।


कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने मीडिया प्रतिनिधियों से कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती समापन वर्ष के उपलक्ष्य में 15 नवम्बरकि को खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के मुख्य आतिथ्य में रायसेन स्थित चिड़िया टोल वन परिसर में दोपहर 12 बजे जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में सिलवानी विकासखण्ड के ग्राम नारायणपुर में भी जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि जिले को कुपोषणमुक्त बनाने के लिए प्रशासन द्वारा अभियान के रूप में काम किया जा रहा है। इसमें सभी मीडिया प्रतिनिधियों का सहयोग भी अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि जिले में कुपोषित बच्चों को जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों, उद्योगों तथा समाजसेवियों के सहयोग से फूड बॉस्केट वितरित किए जा रहे हैं। जिससे कि कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में शीघ्रता से सुधार हो।जिला महिला बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले अधिकारियों द्वारा भी कुपोषित बच्चों के माता-पिता से संवाद किया जा रहा है। इसके साथ ही घर में ही उपलब्ध खाद्य सामग्रियों से पौष्टिक आहार बनाने की विधि भी बताई जा रही है। मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि जिले में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण-2025 एसआईआर की कार्यवाही निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पूर्ण कराई जा रही है। वर्तमान में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना पत्रक भरवाए जा रहे हैं। इसके उपरांत दावा-आपत्ति प्राप्त की जाएगीं ।वहीं दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। इसी प्रकार जिले में शासकीय विद्यालयों में परीक्षा परिणाम में वृद्धि के लिए प्राचार्यो और शिक्षकों की कार्यशाला, संगोष्ठी आयोजन, विशेष कक्षाओं के संचालन के बारे में अवगत कराया। प्रेस वार्ता में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आचार्य विधा सागर दुग्ध उत्पादन केन्द्र प्लांट औबेदुल्लागंज के नानाखेड़ी सिलवानी में बनाने की जिला प्रशासन ने कार्ययोजना बनाई है।जिले में एक हजार अति कुपोषित बच्चे मिले हैं।यदि इन बच्चों को कोई संस्था गोद लेकर पालन पोषण करें तो सार्थक परिणाम आ सकते हैं।
गांवों की आंगनबाड़ियों के परिसर में पोषण वाटिकाओं की अब देखरेख सरपंच सचिवों को जिम्मेदारी मॉनिटरिंग कराई जाएगी।ताकि बच्चों के कुपोषण जैसे कलंक मिटाएंगे।जागरूक लोग कुपोषण अभियान में मिलजुलकर कार्य करेंगे।जिला अस्पताल के रैनबसेरा में कबाड़ा भरा हुआ है।यहां भंगार निकाल उसे व्यवस्थित किया जाए।अच्छी पत्रकारिता से लोगों के बेहतर कार्य आधुनिक कार्यों की खबर प्रकाशित जरूर करें।
रात में जिला अस्पताल में दोनों एनिस्थिसिया गायब रहते हैं।रात्रि में इमरजेंसी में मरीजों को भारी परेशानी आती है।अस्पताल में एमाइआर, ईसीजी मशीन सुविधा बढ़ाई जाए।
Next Story