छत्तीसगढ़

ठण्ड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था

Nilmani Pal
14 Nov 2025 1:24 PM IST
ठण्ड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था
x

बलौदाबाजार। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ होने पर तापमान में गिरावट आई हैं जिससे जिले में ठण्ड बढ़ गया है। शाम ढलते ही ठण्ड और बढ़ने लगती है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर लोगों को ठण्ड से राहत देने के लिये नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के चौक -चौराहों पर शाम को अलाव की व्यवस्था की जा रही है।

नगर पालिका बलौदाबाजार द्वारा शहर के अम्बेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड एवं गार्डन चौक में ठंड से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था की गई है। इसीतरह अन्य नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में भी अलाव की व्यवस्था की जा रही है।

अचानक ठण्ड बढ़ने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। अब शाम ढलते ही लोग बाजार से घर जाने लगते हैं। जरुरी काम से बाहर जाने पर पूरी तरह गरम कपड़ों में नजर आते हैं। मौसम के बदलाव से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर हो रहा है। सर्दी खांसी बुखार से लोग पीड़ित हो रहे हैं। चिकित्स्कों ने सर्दी के मौसम में एहतियात बरतने की सलाह दी है।

Next Story
null