मध्य प्रदेश

Weather: तूफान-गरज चमक के साथ होगी भारी बारिश, जारी किया अलर्ट

Sanjna Verma
31 May 2024 3:49 PM GMT
Weather: तूफान-गरज चमक के साथ होगी भारी बारिश,  जारी किया अलर्ट
x

Madhyapradesh : जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। अच्छी खबर यह है कि मानसून भारत में प्रवेश कर चुका है। केरल और पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून एक ही समय पर पहुंचा है। 10 से 15 जून तक मॉनसून मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा। मौसम विभाग (IMD) द्वारा दिए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 से 15 जून से प्रदेश में मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना है।

‘प्रदेश में मौसम का मिजाज’
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए भी
परिस्थितियाँ अनुकूल हैं
। इसमें दक्षिण अरब सागर का अधिकांश भाग, मालदीव का शेष भाग और कोमोरिन क्षेत्र और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी सहित लक्षद्वीप क्षेत्र शामिल होंगे। एक तरफ मानसून आ गया है तो दूसरी तरफ पूरे राज्य में गर्मी ने कहर बरपा रखा है। कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में प्रदेश भर में हर नागरिक गर्मी से राहत का इंतजार कर रहा है।
‘इन जिलों में लू का अलर्ट’
बीतन दिन गरुवार को सीधी में तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज शुक्रवार को मौसम विभाग ने मुरैना, सिंगरौली, सतना, छतरपुर, पन्ना, राजगढ़, गुना, दतिया, भिंड, मैहर, दमोह, टीकमगढ़, सीधी, निवाड़ी, रीवा और मऊगंज जिलों में तीव्र लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
क्या है भोपाल-इंदौर का हाल?
बीतें दिन भोपाल में दिन का तापमान 42.4Degree Celsiusऔर रात का तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही, इंदौर में दिन का तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Next Story