- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Betul : गाने बजाने को...
मध्य प्रदेश
Betul : गाने बजाने को लेकर बारातियों और डीजे वाले में विवाद दो को कुचला, लोगों ने लगाई आग
Tara Tandi
31 May 2024 5:51 PM IST

x
Betul: बैतूल जिले में गुरुवार रात एक बारात के दौरान गाने बजाने को लेकर बारातियों और डीजे वाले में विवाद हो गया। इस दौरान डीजे वाले ने अपनी गाड़ी रिवर्स की तो वह वहां मौजूद बारातियों से टकराते हुए पलट गई। हादसे में दो महिलाएं और एक 17 साल की युवती बुरी तरह घायल हो गई।
घायल रामरती पति मंगला तुमडाम (55), शांता (30) और 17 वर्षीय युवती रेशमा को घायलों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। रामरती की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, रेशमा ने जिला अस्पताल ले जाते समय रस्ते में दम तोड़ दिया। घायल शांता का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। उधर, घटना से गुस्साएं बारातियों और ग्रामीणों ने डीजे वाहन में आग लगा दी। यह हादसा बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले शाहपुर थाने इलाके के ग्राम जामूढाना में हुआ।
शाहपुर एसडीओपी मयंक तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम जामूढाना में गुरुवार रात को गाना बजाने को लेकर डीजे संचालक और बारातियों में विवाद हो गया था। विवाद के बाद डीजे वाहन को चालक रिवर्स ले रहा था, इसी दौरान ढलान होने की वजह से कुछ लोग उसकी चपेट में आ गए। तीन महिलाएं उसके नीचे दब गईं, इसमें दो की मौत हो गई। एक का इलाज अभी जारी है।
घटना से गुस्साए बारातियों ने डीजे वाहन में आग लगा दी थी। जानकारी मिलने के बाद शाहपुर थाना प्रभारी सहित एसडीओपी घटनास्थल पर पहुंचे। शाहपुर एसडीओपी मयंक तिवारी ने बताया कि थाना बल समेत वे घटनास्थल पर पहुंचे थे। डीजे में लगाई गई आग पर काबू पाया गया और लोगों को शांत कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tagsगाने बजाने लेकर बारातियोंडीजे विवाददो कुचलालोगों लगाई आगDispute over playing songs in baraatisDJtwo crushedpeople set fireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





