- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिर्फ 4-5 पत्थर फर्सी...
मध्य प्रदेश
सिर्फ 4-5 पत्थर फर्सी खदान ठेकेदार बाकी सब चल रही पत्थर की अवैध खदानें, जिला माइनिंग विभाग अधिकारी बने खामो
Gulabi Jagat
4 March 2025 8:53 PM IST
x
Raisen। पत्थर फरसी खदानों के नाम से मशहूर तहसील रायसेन की मूरेलकलां , कानपोहरा करहोद तौर अंधेर हकीमखेड़ी क्षेत्र में सिर्फ चार से पांच पत्थर खदानों के ठेकेदारों की लीज और अनुमति है। बाकी सभी जगह लगभग 100 पत्थर फरसी खदानें अवैध रूप से धड़ल्ले से चल रही है ।यह पत्थर फरसी खदाने माइनिंग विभाग के अधिकारी और अमले की मेहरबानी से आराम से चल रही है।इनकी कमाई का बड़ा हिस्सा अधिकारियों और अवैध रूप से पत्थर फरसी बेचने वालों की जेब में जा रहा है ।नवागत कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा से ग्रामीणों ने मांग की है कि इन अवैध खदानों की जांच पड़ताल कर उनकी धरपकड़ की कार्रवाई की जाए।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कानपोहरा में तीन पत्थर खदान ठेकेदारों की खदान अनुमति जिला खनिज महकमे से डेढ़ से दो एकड़ में है । लेकिन यहां पत्थर फर्सी खुदाई और विस्फोट उत्खनन का काम दो से ढाई एकड़ में कर जमकर कमाई कर रहे हैं।इतना ही नहीं पत्थर फर्सी का उत्खनन वन विभाग के मीनारे तक काफी ऊंचाई तक नियम विरुद्ध ब्लास्टिंग कर की जा रही है। इस मामले की शिकवा शिकायत ग्रामीणों ने पहले भी जिला खनिज विभाग रायसेन में की। लेकिन जांच पड़ताल के नाम पर अभी तक सिर्फ लीपापोती की गई है। नए कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा से इस मामले में हस्तक्षेप करने की पुरजोर मांग की है।
इनका कहना है....
अगर उक्त तीनों पत्थर फर्सी खदानें वनभूमि क्षेत्र में चल रही हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
Tags4-5 पत्थर फर्सी खदान ठेकेदारपत्थरअवैध खदानेंजिला माइनिंग विभाग अधिकारीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





