मध्य प्रदेश

अपराध नियंत्रण के लिए SP ने दिए सख्त निर्देश

Gulabi Jagat
7 Dec 2025 11:27 PM IST
अपराध नियंत्रण के लिए SP ने दिए सख्त निर्देश
x
Raisen, रायसेन। एसपी कार्यालय में एसपी आशुतोष गुप्ता ने क्राइम बैठक ली जिसमें एसपी श्री गुप्ता ने अपराधों पर प्रभावित नियंत्रण के लिए बेहतरीन रणनीति से काम करने के लिए जिले के पुलिस अधिकारियों के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने सर्वप्रथम जिले के सभी थाना प्रभारियों अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया ।जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को प्रभावशील बनाने के लिए सबसे सख्त कदम उठाने की बात कही है।
क्राइम मीटिंग में एसपी श्री गुप्ता ने यह दिए निर्देश_
@ अपराधों को जल्द सुलझा लिया जाए ।
@ पेंडिंग अपराधों का जल्द से जल्द सुलझा लिए जाएं।उनकी प्रगति नियमित रूप से भेजी जाए।
@ थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त कर उसे प्रभावी बनाएं एवं अपराधों पर निगरानी को और भी अधिक सशक्त बनाया जाए।
@ नागरिकों की शिकायत पर जल्द एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने पर किया फोकस।
@ उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराधी चाहे जो भी कोई भी हो उसे बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले में ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
@ उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा की की रायसेन जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए आमजनता के साथ भी मिलजुल कर समन्वित प्रयास करते रहें।
Next Story