मध्य प्रदेश

गोपालपुर बायपास तिगड्ढ़े मोहनिया खेड़ी रोड रामपुर में नपा परिषद ने नालों के निर्माण के लिए खोदे गड्ढे, जनता परेशान

Gulabi Jagat
11 April 2025 3:54 PM IST
गोपालपुर बायपास तिगड्ढ़े मोहनिया खेड़ी रोड रामपुर में नपा परिषद ने नालों के निर्माण के लिए खोदे गड्ढे, जनता परेशान
x
Raisen। रायसेन शहर में पानी की निकासी के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा टेंडर तैयारी करके नालों का निर्माण किया जा रहा है ।इसके लिए लंबे रास्ते से लोगों को परेशानी झेलना पड़ रही है यह मामला एक दो जगह का नहीं है बल्कि आधे दर्जन से ज्यादा समस्या है अधूरे पड़े और खुले हुए गड्ढ़ों से ना बल्कि राहगीर परेशान है ।बल्कि रहवासी और वाहन चालक भी बेहद परेशान है। ।लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि नगर पालिका परिषद इस तरफ गंभीरता से कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस तरह जन समस्याओं की परेशानी के कई मामले कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा की जनसुनवाई में पहुंचे हैं और लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है।
बादशाह रायसेन रहवासी बलबीर सिंह कुशवाहा सुरेन्द्र राय रंजीत सिंह नवीन कुशवाह गोपालपुर निवासी राजेश कुमार राजपूत का कहना है कि नालों के निर्माण के लिए नगर पालिका द्वारा एक ठेकेदार को करीब 2 साल से ठेका दे रखा है लेकिन ठेकेदार ने मिट्टी की खुदाई करके ढेर लगाकर छोड़ दिया है जिससे यह मिट्टी और खुद पड़ा नाल लोगों के लिए आवागमन में परेशानी का सबब बना हुआ है।
10 सालों से जल निकासी के कोई इंतजाम नहीं.....
शहर के वार्ड नंबर 4 मनोरमा कॉलोनी रामपुर मोहनिया खेड़ी रोड ,रामनगर कॉलोनी,गोपालपुर बायपास तिगढा कलेक्ट्रेट कॉलोनी आदि क्षेत्रों में पिछले 10 सालों से जल निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं किया। हालांकि कोरोना कॉल खत्म होने के बाद नगर पालिका परिषद द्वारा मोहनियाखेड़ी रोड से लेकर कलेक्ट्रेट कॉलोनी तक रोड के लिए भूमि पूजन भी किया था। लेकिन सालों बाद यह समस्या जैसे की तैसी बनी हुई है।
कलेक्ट्रेट कार्यालय से लेकर गोपाल पुर बायपास तिगड्ढ़े तक नाला निर्माण नहीं.....
कलेक्ट्रेट कार्यालय के सेकंड गेट तक नगर पालिका परिषद और पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार द्वारा नाले का निर्माण कर दिया गया है।लेकिन वार्ड 4 गोपालपुर बायपास तिगड्ढ़े तक नाले का निर्माण ठेकेदार द्वारा नहीं किया गया है।इसी तरह माता भगवती मन्दिर इंडियन चौराहे से लेकर कच्ची पुलिया तक नाले का निर्माण तक नहीं किया गया।
Next Story