मध्य प्रदेश

Suicide: युवक ने लगाई फांसी फिर युवती ने भी की आत्महत्या

Sanjna Verma
19 July 2024 12:35 PM IST
Suicide: युवक ने लगाई फांसी फिर युवती ने भी की आत्महत्या
x
MP मध्यप्रदेश: अनूपपुर जिले में युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली आपको बता दें की अनूपपुर के कोतमा थाना क्षेत्र में अगल-बगल के दो गांव में युवक और युवती ने आत्महत्या की है। पुलिस ने दोनों ही मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पचखुरा गांव में अनुराग यादव ने अपने घर में फांसी लगा ली।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को postmartem के लिए भेज दिया और परिजनों को शव पोस्टमार्टम कराने के बाद सौंप दिया है। अनुराग के फांसी लगाने के बाद लालपुर गांव में रहने वाली प्रियंका ने भी आत्महत्या कर ली। प्रियंका ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की है, एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी।
पुलिस ने प्रियंका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया फिलहाल पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते ही दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
Next Story