- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Shivpuri News: खेलते...
मध्य प्रदेश
Shivpuri News: खेलते समय ढक्कन टूटा, अपार्टमेंट के 15 फीट गहरे सीवर में गिरने से बच्ची की मौत
Sarita
15 Jun 2025 11:46 AM IST

x
Shivpuri News: शिवपुरी शहर की पॉश कॉलोनी माने जाने वाले संतुष्टि अपार्टमेंट में शनिवार रात करीब 8 बजे एक दुखद घटना घटी। हादसे में 15 वर्षीय बालिका उत्सविका भदौरिया की मौत हो गई। बालिका अपार्टमेंट परिसर में अपनी अन्य सहेलियों के साथ खेल रही थी, तभी अचानक सीवर का ढक्कन टूट गया और बालिका 15 फीट गहरे सीवर में गिर गई। अन्य बच्चों ने तुरंत इस घटना की जानकारी परिजनों को दी।
इसके बाद 15 फीट गहरे सीवर में बालिका को खोजने का अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन की ओर से नगर पालिका और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन ने इन दोनों के साथ अभियान के तहत सीवर को खाली कराया, लेकिन 4 घंटे चले अभियान के बाद बालिका मृत अवस्था में मिली। इसी परिसर में रहने वाली 8 वर्षीय एक अन्य बालिका भावना ने बताया कि मैं दीदी के पास थी, तभी अचानक चेंबर का ढक्कन टूट गया और वह नीचे गिर गई। हमने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया। चार घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
शिवपुरी की पॉश कॉलोनी मानी जाने वाली संतुष्टि में हुए हादसे के बाद नगर पालिका टीम और एसडीआरएफ की टीम सीवर सफाई मशीन लेकर पहुंची, लेकिन चैंबर में 15 फीट अंदर गिरी बच्ची को बचाया नहीं जा सका। चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया। बच्ची को तुरंत पास के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
TagsShivpuriखेलतेसीवरबच्चीमौतShivpuriplayingsewergirldeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





