- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Shivpuri: भारी बारिश...

x
Shivpuri शिवपुरी: शिवपुरी में भारी बारिश के बाद शहरी क्षेत्र के मोहल्लों और कॉलोनियों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शिवपुरी शहर के नमो नगर, कमला हेरिटेज होटल के सामने रेलवे स्टेशन रोड, पास में स्थित पुलिस लाइन कॉलोनी, रामबाग कॉलोनी, सर्किट हाउस रोड, पीएस होटल के पास कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 1 बछौरा, वार्ड 1 में तुलसी कॉलोनी आदि में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शनिवार सुबह जब लोग यहां जागे तो बारिश के बाद जलभराव नजर आया। नमो नगर में तो हालात बाढ़ जैसे हो गए।
यहां कॉलोनी में तीन से चार फीट पानी भर गया। रात में तीन से चार घंटे तक हुई तेज बारिश के कारण यह स्थिति बनी। शिवपुरी जिले में दो दिन की बारिश के बाद ग्रामीण इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए। जिले के बैराढ़, कोलारस, बदरवास आदि गांवों में भी पानी भर गया ग्रामीणों ने बताया कि यहां सड़क तो बन गई लेकिन विभाग पुल बनाना भूल गया। इस वजह से 15 से 20 गांवों के लोग परेशान हैं। यहां एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक ग्रामीण पानी से भरी पुलिया से जोखिम उठाकर ट्रैक्टर निकाल रहा है। वहीं, जिले के बैराड़ के ग्राम जोरई में बाढ़ जैसे हालात बन गए, यहां एक वाहन पानी में डूब गया। वहीं, ग्राम कुंवरपुर में भी नाले में पानी का तेज बहाव देखने को मिला।
TagsShivpuriबारिशबाढ़हालातShivpurirainfloodsituation ShivpurisituationShivpurisituation जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





