मध्य प्रदेश

Shahdol: लापता बच्चे का शव घर से 300 मीटर दूर खेत में मिला, मचा हड़कंप

Sarita
30 Jan 2025 6:56 AM IST
Shahdol: लापता बच्चे का शव घर से 300 मीटर दूर खेत में मिला, मचा हड़कंप
x
++Shahdolशहडोल: शहडोल जिले में जमुनिया गांव में एक मासूम बच्चे का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि किशोर घर से लापता था और उसका शव संदिग्ध हालत में मिला. फिलहाल मौत का कारण अज्ञात है. फिलहाल केशवानी चौकी पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक केशवानी चौकी अंतर्गत जमुनिया गांव का किशोर गणेश कुशवाह घर से लापता था|
हर जगह तलाश करने के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और किशोर की हत्या का शक जताया था. बुधवार की दोपहर किशोर का शव घर से 300 मीटर दूर खेत किनारे मिला. फिलहाल मौत का कारण अज्ञात है. एफएसएल और केशवानी पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच में जुट गई है|
Next Story