- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Shahdol: बाघ-बाघिन के...

x
Shahdol शहडोल : जिले के उत्तर वन मंडल के जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के मसिरा सर्किल में बाघ-बाघिन के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बाघ-बाघिन के शव आसपास मिले हैं। एक साथ दो शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जिले के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने क्षेत्र में घेराबंदी कर डॉग स्क्वाड के साथ जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में खेत में लगी चने की फसल को जानवरों से बचाव के लिए जीआई तार बिछा कर करंट फैलाया गया था। जिममें फंसकर बाघ-बाघिन की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू की फिलहाल डॉग स्क्वाड सहित कई टीमें क्षेत्र में सघन सर्चिंग कर रही हैं। दोनों शव जंगल के बाहर राजस्व क्षेत्र में खेत के पास मिले हैं। बाघों का पीएम करवाया जा रहा है। उसके बाद दोनों के शव को अग्नि से जलवा दिया जाएगा।
मामले में तीन ग्रामीणों को भी वन विभाग की टीम ने हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।डीएफओ तरुणा वर्मा ने बताया कि दो बाघों की मौत की पुष्टि हुई है। दोनों बाघों के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। उनके बीच कोई फाइट भी नहीं हुई है। दोनों बाघों के नाखून भी सही सलामत हैं। लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकेगा। प्रथम दृष्टि जांच में पाया गया है कि चने के खेत की सुरक्षा के लिए तार लगाकर करंट फैलाया गया था। करंट की चपेट में आने से बाघों की मौत हो गई है। मामले में तीन ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया गया है।
TagsShahdolबाघ-बाघिनशवहड़कंप Shahdoltigertigresscarcassespanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





