मध्य प्रदेश

Shahdol : खेत में मिला नवजात का शव, इलाके में हड़कंप

Sarita
16 Dec 2025 12:28 PM IST
Shahdol  : खेत में मिला नवजात का शव, इलाके में हड़कंप
x
Shahdol शहडोल: गोहपारू थाना क्षेत्र के मोहतरा गांव में उस समय दहशत फैल गई जब गांव के पास एक खेत में नवजात बच्ची का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में शव देखकर ग्रामीणों ने तुरंत गोहपारू थाने को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, नवजात बच्ची का शव मोहतरा आईटीआई कॉलेज के पीछे एक खेत में पड़ा मिला। शुरुआती जांच के आधार पर ऐसा लगता है कि बच्ची एक से दो दिन की थी।
ग्रामीणों ने बताया कि खेत में काम करते समय उन्हें नवजात का शव दिखा, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मौत की असली वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच सभी एंगल से कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story