- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Shahdol :जंगल में भालू...

x
Shahdol शहडोल : जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के कोटिगढ़ जंगल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भालू के मात्र दो माह के शावक की टंगी से हमला कर हत्या कर दी गई। यह घटना जिले में हाल ही में हुई दो बाघों की संदिग्ध मौत से पहले की बताई जा रही है, जिससे वन विभाग की कार्यप्रणाली और गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को कोटिगढ़ जंगल क्षेत्र में मवेशी चरा रहे एक चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया था। हमले में चरवाहा घायल हो गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों और वन कर्मियों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और भालू को देखने व खदेड़ने के उद्देश्य से जंगल की ओर चले गए।
इसी दौरान ग्रामीणों के समूह में शामिल एक व्यक्ति के हाथ में टंगी (कुल्हाड़ी) थी। बताया गया कि मादा भालू उस समय वहां मौजूद नहीं थी, लेकिन जंगल में उसका एक शावक दिखाई दे गया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने टंगी से शावक पर हमला कर दिया, जिससे करीब दो माह के मासूम भालू शावक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में डीएफओ तरुणा वर्मा ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
TagsShahdolजंगलभालूशावकहत्याShahdolforestbearcubmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





