- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sagar: कुएं में उतराता...

x
Sagar सागर: सागर के देवरी थाना क्षेत्र के बाजार वार्ड इलाके में एक 28 वर्षीय युवक का शव कुएं में मिला। कुएं में शव देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और रस्सियों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान देवरी के बाजार वार्ड निवासी 28 वर्षीय इजराइल उर्फ ईशू पुत्र जहूर खान के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मृतक इजराइल उर्फ ईशू बाजार में घूमता रहता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। किसी को नहीं पता कि वह कब और किन परिस्थितियों में कुएं में गिरा।देवरी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया, "एक युवक का शव कुएं में मिला है। मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।"
TagsSagarकुएंयुवकशवसनसनीSagarwellyoung manbodysensation. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





