- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Rewa: महिला का...

x
Rewa रीवा: जिले के अतरैला थाना क्षेत्र स्थित कोनी कला गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के पास झाड़ियों के किनारे बने नाले में 40 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिला। शव की स्थिति और उस पर मिले चोटों के निशानों ने मामले को संदिग्ध बना दिया है। ग्रामीणों ने जैसे ही शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। अतरैला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान उसी गांव की एक महिला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला की आंख, मुंह और पेट पर गंभीर चोटों के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम (एफएसएल) को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट समेत कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से दुष्कर्म की भी आशंका है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।
TagsRewaमहिलाअर्धनग्नशवहड़कंपRewawomanhalf nakedbodypanic जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





