- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Rewa:थाने के सामने...
मध्य प्रदेश
Rewa:थाने के सामने खड़े ऑटो में मिला युवक का अर्धनग्न शव, इलाके में हड़कंप
Sarita
8 Jan 2026 12:55 PM IST

x
Rewa रीवा: जिले के समान थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब समान थाने के ठीक सामने खड़े एक ऑटो में एक युवक का अर्धनग्न शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती शाम युवक के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान उसके साले दीपक सोधिया ने सोनू सोधिया के रूप में की है। बताया जा रहा है कि सोनू पेशे से ऑटो चालक था।
रिजनों के मुताबिक, बीती शाम करीब 5 से 6 लोगों ने सोनू के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची समान थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। ताकि पूरे मामले का खुलासा किया जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।panic
TagsRewaऑटोयुवकशवहड़कंपRewaauto-rickshawyoung manbodypanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





