- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Rewa: दलाल की...
मध्य प्रदेश
Rewa: दलाल की गुंडागर्दी पड़ी भारी, ट्रक ड्राइवर ने 5 KM तक लटकाए रखा
Sarita
21 Dec 2025 12:20 PM IST

x
Rewa: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में अवैध वसूली करने वाले प्राइवेट दलाल को अपनी गुंडागर्दी भारी पड़ गई। ट्रक चालक से रंगदारी वसूलने चढ़ा दलाल तब बुरी तरह फंस गया, जब चालक ने ट्रक नहीं रोका और उसे करीब 5 किलोमीटर तक चलते ट्रक में लटकना पड़ा। जान बचाने के लिए दलाल पैर छूकर माफी मांगता रहा, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी।जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक सुमित पटेल हनुमना होते हुए रीवा जा रहा था। इसी दौरान आरटीओ चेक पोस्ट के पास मौजूद एक प्राइवेट दलाल ट्रक पर चढ़ गया और दस्तावेजों की कमी का हवाला देकर जबरन पैसे मांगने लगा। चालक के इनकार पर दलाल ने रंगदारी की भाषा में दबाव बनाना शुरू कर दिया।
हालात तब बिगड़ गए जब दलाल जबरन ट्रक पर चढ़ गया। इससे नाराज चालक ने ट्रक आगे बढ़ा दिया। खुद को नीचे गिरने से बचाने के लिए दलाल को ट्रक से लटकना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दलाल लगातार गिड़गिड़ाता रहा और हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा।
ट्रक चालकों का कहना है कि हनुमना समेत जिले के कई चेक पोस्टों पर दलालों का खुला कब्जा है। दस्तावेज जांच के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। पैसे न देने पर घंटों परेशान किया जाता है या बेवजह ट्रक रोके जाते हैं।ड्राइवर सुमित पटेल ने बताया कि उससे पहले भी कई बार पैसे मांगे गए हैं, लेकिन इस बार बदसलूकी और लगातार दबाव के कारण उसने विरोध किया। ट्रक चालकों का आरोप है कि बिना विभागीय संरक्षण के इस तरह की दलाली संभव नहीं है।इस घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर आरटीओ चेक पोस्टों पर दलाल खुलेआम कैसे सक्रिय हैं और जिम्मेदार अधिकारी कब कार्रवाई करेंगे|
TagsRewaदलालगुंडागर्दीRewabrokerhooliganism जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





