- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Panna : रेत से भरे...
मध्य प्रदेश
Panna : रेत से भरे डंपर ने साइकिल सवार को रौंदा, हालत गंभीर
Sarita
15 Jun 2025 10:44 AM IST

x
Panna पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एनएच 39 पर पुराने आरटीओ कार्यालय के सामने शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना पुराने आरटीओ के पास हुई, जहां रेत से भरे एक डंपर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल और पानी के डिब्बे पूरी तरह चकनाचूर हो गए]
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक काश्तकार डिपो सतना बैरियर के पास रहने वाले 45 वर्षीय इदरीश खान पुराने आरटीओ की तरफ से अपनी साइकिल पर पानी के डिब्बे रखकर आ रहे थे. तभी तेज रफ्तार से आ रहे रेत से भरे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद साइकिल सवार सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया|
इस हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को चालू हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर डंपर पर नियंत्रण नहीं होता तो यह और भी बड़ा हादसा हो सकता था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और डंपर चालक की तलाश जारी है. घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
TagsPannaडंपरसाइकिल सवाररौंदागंभीरPannadumpercyclistran overcritical जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





