मध्य प्रदेश

नवागत कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने महात्मा गांधी वृद्धाश्रम का किया आकस्मिक निरीक्षण, वृद्धजनों के साथ किया भोजन

Gulabi Jagat
5 Feb 2025 10:46 PM IST
नवागत कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने महात्मा गांधी वृद्धाश्रम का किया आकस्मिक निरीक्षण, वृद्धजनों के साथ किया भोजन
x
Raisen। रायसेन में दशहरा मैदान के समीप स्थित महात्मा गांधी वृद्धाश्रम का नवागत कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा द्वारा बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने यहां निवासरत वृद्धजनों से चर्चा कर उनकी दैनिक दिनचर्या, नाश्ता, भोजन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, वृद्धावस्था पेंशन मिलने सहित अन्य व्यवस्थाओं सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा द्वारा वृद्धजनों के साथ भोजन भी किया गया। इस दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता देखी तथा वृद्धजनों से प्रतिदिन मिलने वाले भोजन के मीनू तथा गुणवत्ता के बारे में भी पूछा।


वृद्धाश्रम में निवासरत् वृद्ध नारायण प्रसाद सहित अन्य वृद्धजनों द्वारा भजन-कीर्तन भी किया गया। कलेक्टर विश्वकर्मा ने वृद्धजनों के साथ बैठकर भजन सुना और उनकी सराहना की। निरीक्षण के दौरान सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक मनोज बाथम ने बताया कि वर्तमान में वृद्धाश्रम में 26 वृद्धजन रह रहे हैं जिनमें 15 महिला तथा 11 पुरूष है। वृद्धाश्रम के जॉन फेवियर तथा सिस्टर सुखमतीया द्वारा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की व्यवस्थाओं तथा सुविधाओं के बारे में बताया गया।
Next Story