मध्य प्रदेश

MP News: कलाबाजी करते समय युवक की गर्दन टूटी, दर्दनाक मौत

Sarita
20 Dec 2024 7:30 AM IST
MP News:   कलाबाजी करते समय युवक की गर्दन टूटी, दर्दनाक मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले का एक युवक कलाबाजी कर रहा था, अचानक उसकी गर्दन टूट गई और हंसी-मजाक के बीच उसकी मौत हो गई, ये घटना 13 दिसंबर की है. बता दें कि युवक महाराष्ट्र के बेलापुर में घूम-घूम कर कंबल बेचता था|
युवक अपने दोस्तों के सामने घर के बाहर रखी खाट पर कलाबाजी कर रहा था, तभी अचानक उसका सिर जमीन से टकराया. युवक को तुरंत अहमदाबाद के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 6 दिन के इलाज के बाद 18 दिसंबर को उसकी मौत हो गई. युवक का अंतिम संस्कार गुरुवार को नीमच जिले के भदाना गांव में किया गया, युवक घूम-घूम कर कंबल बेचता था और कंबल बेचने के लिए महाराष्ट्र गया था|
Next Story