- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp News: मैगी खाने के...
मध्य प्रदेश
Mp News: मैगी खाने के बाद एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत , सदमे में परिवार
Sarita
8 Feb 2026 6:25 AM IST

x
Mp News: मध्य प्रदेश के हरदा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मैगी खाने के बाद एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पूरा परिवार सदमे में है, वहीं पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।घटना हंडिया थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव की है। यहां रहने वाला 25 वर्षीय अरविंद झिझोरे ने घर पर मैगी बनाई और खाना खाने के बाद आराम करने चला गया। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी खाना साबित होगा।
परिजनों के अनुसार, अरविंद के पिता सुरेश झिझोरे उस समय खेत पर गए हुए थे। शाम को जब वे घर लौटे और बेटे को जगाने की कोशिश की, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अरविंद बिस्तर पर बेसुध पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है और खाने में किसी जहरीले पदार्थ की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर दहशत और कई तरह की चर्चाएं हैं।
TagsMpयुवकसंदिग्धमौतMPyoung mansuspiciousdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





