मध्य प्रदेश

Mp News: कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Sarita
19 Jan 2026 10:18 AM IST
Mp News: नागदा स्टेट हाईवे नंबर 17 पर स्थित ग्राम हताई पालकी के पासएक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ईको कार और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन अस्पताल पहुंचे।जानकारी के अनुसार हताई पालकी बस स्टॉप के पास ईको कार और बाइक में भीषण भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार शुभम (19 वर्ष) पिता महेश, निवासी दिलीप नगर रतलाम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जनसेवा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
हादसे में रतलाम निवासी दुर्गाबाई और इंदौर निवासी अनिकेत प्रजापति और राकेश प्रजापति भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक छोटे बच्चे को भी प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना के तुरंत बाद हताई पालकी बस स्टॉप पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही मंडी और बिरलाग्राम थाने की डायल 112 मौके पर पहुंची। आरक्षक लक्ष्मण बैरागी, पायलट नरेश गुप्ता और आरक्षक भुवान सिंह ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को जनसेवा अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती कराया।
Next Story