मध्य प्रदेश

MP News: प्लांट में दबा मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

Sarita
3 May 2025 7:09 AM IST
MP News:  प्लांट में दबा मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका
x
MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के खैराही गांव स्थित एक निजी पावर प्लांट में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक अली अहमद उम्र 30 वर्ष खैराही गांव का रहने वाला था। उसका शव रेत में दबा मिला। जिले के खैराही गांव स्थित बंधौरा प्लांट में फ्लाई ऐश डाइक निर्माण के दौरान मजदूर की मौत के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मृतक के परिजनों के मुताबिक अली प्लांट में काम करता था और रात 9 बजे घर से नाइट ड्यूटी के लिए निकला था।
शुक्रवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली कि अली रेत में दबा हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। स्थानीय लोगों ने कंपनी पर सुरक्षा में लापरवाही का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों का मानना ​​है कि मौत के बाद अली के शव को छिपाने के लिए उस पर रेत डाल दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
Next Story