मध्य प्रदेश

MP News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में दूल्हे की मौत

Sarita
20 April 2025 9:17 AM IST
MP News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में दूल्हे की मौत
x
MP News: रतलाम जिले के सैलाना-बांसवाड़ा रोड पर शनिवार शाम दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दूल्हे और एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई। बाइक और एक्टिवा सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
रतलाम के सैलाना-बांसवाड़ा रोड पर शनिवार शाम बाइक क्रमांक आरजे 35 एसपी 7693 की सामने से आ रहे एक्टिवा वाहन से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दूल्हा रामलाल पिता राजमल डामोर उम्र 22 साल गांव राणापुर जिला प्रतापगढ़ राजस्थान और एक्टिवा पर सवार गनी मोहम्मद पिता रहमान रंगरेज उम्र 52 साल निवासी रतलाम की मौके पर ही मौत हो गई। दूल्हे का चचेरा भाई गोविंद और भतीजा मंशू और एक्टिवा सवार मोहम्मद रफीक पिता छोटे खान उम्र 48 साल निवासी मैराथन का वास रतलाम घायल हो गए। सूचना मिलने पर सरवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया ने बताया कि रतलाम जिले की आखिरी सीमा पर राजस्थान सीमा के पास बावड़ीखेड़ा गांव में बाइक सवार रामलाल की सामने से आ रहे एक्टिवा सवार से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों चालकों की मौत हो गई है। तीन घायल हुए हैं, जिन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जांच में पता चला कि रामलाल अपने दो रिश्तेदारों के साथ शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए सैलाना क्षेत्र के सेल्यारुंडी में अपनी मौसी के यहां आ रहा था। तभी यह हादसा हो गया।
सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया ने बताया कि रतलाम जिले की आखिरी सीमा पर राजस्थान सीमा के पास बावड़ीखेड़ा गांव में बाइक सवार रामलाल की सामने से आ रहे एक्टिवा सवार से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों चालकों की मौत हो गई है। तीन घायल हुए हैं, जिन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जांच में पता चला कि रामलाल अपने दो रिश्तेदारों के साथ सैलाना क्षेत्र के सेल्यारुंडी में अपनी मौसी के यहां शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने आ रहा था। तभी यह हादसा हुआ।
Next Story