छत्तीसगढ़

रायपुर : नकदी 2 लाख की चोरी, व्यापारी की शिकायत पर FIR

Nil dhankar
20 April 2025 8:36 AM IST
रायपुर : नकदी 2 लाख की चोरी, व्यापारी की शिकायत पर FIR
x

रायपुर। ई-रिक्शा से व्यापारी के 2 लाख रुपए चोरी हो गए। व्यापारी सामान खरीदी के लिए रायपुर आया था। इस दौरान शेयरिंग ई-रिक्शा में कई अन्य लोग सवार थे। इन सवारी में से ही किसी ने व्यापारी के बैग से पैसे निकाल लिए। फिलहाल, इस मामले में मौदहापारा पुलिस CCTV फुटेज की जांच पड़ताल कर रही है। FIR के मुताबिक, मुकेश कुमार भोजवानी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने बताया कि वह तिल्दा नेवरा रायपुर में रहता है। किराना दुकान चलाता है। 19 अप्रैल को अपने घर से ट्रेन से रायपुर आया। उसने अपने बैग में 2 लाख 74 हजार कैश रखे हुए थे।

रेलवे स्टेशन से रिक्शा लेकर एमजी रोड पहुंचा। इस दौरान मंजू ममता होटल के सामने रिक्शा से उतरकर होलसेल दुकान के भीतर गया। वहां पहुंचकर जब उसने बैग को देखा। तो उसमें 500-500 रुपए के 4 बंडल गायब थे।

मुकेश ने पुलिस को बताया कि ई-रिक्शा में उसके अलावा एक आदमी और दो महिला सवार थे। उसे शक है कि बैग से महिलाओं ने रुपए चोरी कर लिए होंगे। फिलहाल इस मामले में मौदहापारा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, आसपास के CCTV कैमरे की मदद से जांच जारी है।

Next Story