- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: छेड़छाड़ से...

x
MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से तंग आकर 17 वर्षीय किशोरी ने जहर खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोरी के परिजनों ने गांव के ही रामकिशोर ठाकुर और रामराज्य सिंह ठाकुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस में शिकायत के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा अभी फरार है।
जानकारी के अनुसार किशोरी ने छेड़छाड़ से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टी होने पर उसने परिजनों को बताया कि उसने जहर खा लिया है। जिसके बाद उसे पथरिया स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पथरिया थाने में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
TagsMPछेड़छाड़परेशानलड़कीजहरमौतMPmolestationupsetgirlpoisondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





