मध्य प्रदेश

MP News: अनियंत्रित बस बाउंड्रीवाल तोड़कर घर में घुसी, महिला को कुचला

Sarita
10 March 2025 12:43 PM IST
MP News: अनियंत्रित बस बाउंड्रीवाल तोड़कर घर में घुसी, महिला को कुचला
x
MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार को एक अनियंत्रित बस बाउंड्रीवाल तोड़कर घर में घुस गई और महिला को कुचल दिया. महिला की दर्दनाक मौत हो गई, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया. बस के अंदर यात्री भी बैठे हुए थे. यह घटना सरई थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|
मिली जानकारी के अनुसार यह यात्री बस सरई की ओर जा रही थी और सरई रेलवे क्रॉसिंग के पास अचानक अनियंत्रित हो गई. इसने सड़क किनारे बने घर की बाउंड्रीवाल तोड़ दी और घर में घुस गई. बस ने बाउंड्रीवाल के अंदर बैठी महिला को कुचल दिया, महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, चालक भाग गया है, उसकी तलाश की जा रही है|
Next Story