मध्य प्रदेश

MP News: तालाब में नहाने गए दो छात्र डूबे

Sarita
6 March 2025 11:26 AM IST
MP News: तालाब में नहाने गए दो छात्र डूबे
x
MP News: शहर के गोपाल बाग तालाब में बड़ा हादसा हो गया है. तालाब में नहाने गए चार छात्रों में से दो डूब गए. दो छात्रों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है और दूसरे की तलाश जारी है. पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. फिलहाल एक छात्र की तलाश जारी है. दरअसल, घटना ओमती थाना अंतर्गत गोपाल बाग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों को तालाब में नहाते देखा गया था. चार छात्र तालाब में नहाने गए थे, जिनमें से दो छात्र डूब गए और दो छात्र घर लौट आए हैं|
घर लौट रहे दो छात्रों ने लोगों को बताया कि दो लोग तालाब में डूब गए हैं. संभवत: हादसे के बाद घबराहट में दो छात्र तालाब से वापस लौट आए. बच्चों के कपड़े, जूते और पैसे तालाब किनारे घाट पर मिले हैं. लोगों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. दो छात्र पवन कोरी और वैभव कोरी हनुमानताल के रहने वाले हैं. वैभव कोरी का शव मिल गया है. शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. यह जानकारी मृतक के पिता देवेन्द्र कुमार जोगेन्द्र कोरी व बीरू यादव ने दी।
Next Story