- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp News: कार ने दो...

x
Mp News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दो परिवारों के लिए काल बनकर आई है। यहां पहाड़ीखेरा-कालिंजर स्टेट हाइवे पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही दो मासूम बच्चियों को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। दोनों बच्चियां अपने घर से पास की दुकान पर नाश्ते के लिए टोस्ट खरीदने गई थीं। इस घटना के बाद पूरे गांव और स्कूल में मातम पसर गया है।
पुलिस के अनुसार, हादसा सिंहपुर के दसमा मील के पास हुआ। पहाड़ीखेरा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल चल रही दोनों बच्चियों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चियां उछलकर सड़क पर गिरीं और गंभीर चोट आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर नागौद की तरफ भाग निकला।
मृतक बच्चियों की पहचान सोनम दहायत और मोनवी दहायत के रूप में हुई है। दोनों दसमा मील, सिंहपुर की रहने वाली थीं। सोनम कक्षा 5वीं की छात्रा थी। तो वही मोनवी डंडियां प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 3 की छात्रा थी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि बच्चियां सुबह पास की साहू किराना दुकान पर टोस्ट लेने गई थीं। वे सामान लेकर घर लौट ही रही थीं कि यह अनहोनी हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
TagsMpकारदो छात्रोंरौंदास्कूलमातमMPcartwo studentsrun overschool mourns जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





