मध्य प्रदेश

Mp News: आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, एक घायल

Sarita
16 Aug 2025 6:42 AM IST
Mp News: आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, एक घायल
x
MP News: बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत तलवाड़ा और उचावद गांव के बीच शुक्रवार दोपहर बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अंजड़ अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अंजड़ थाना प्रभारी आरआर चौहान ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे तलवाड़ा और उचावद के बीच हुई। ग्राम उचावद निवासी महेश (30) पुत्र कैलाश और पवन (35) पुत्र श्यामलाल, राजू पुत्र कैलाश के खेत में स्थित कुएं से बिजली की मोटर निकालने गए थे।
मोटर निकालने के बाद अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे महेश और पवन पास के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। वहीं, राजू (25) पुत्र कैलाश कोग पास ही बाइक पर बैठा था। इसी दौरान बिजली गिरने से दोनों मजदूर महेश और पवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। अंजड़ थाना प्रभारी आरआर चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Next Story