मध्य प्रदेश

MP News: टोल्स प्लांट के पत्थर के चूरे में दबकर दो मासूम बच्चों की मौत

Sarita
30 July 2025 9:11 AM IST
MP News: टोल्स प्लांट के पत्थर के चूरे में दबकर दो मासूम बच्चों की मौत
x
MP News: बुरहानपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां शाहपुर थाना क्षेत्र के मोरदाद गांव स्थित कल्याण टोल्स प्लांट के स्टोन डस्ट में दबकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसा निर्माणाधीन इंदौर इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। जहां आदिवासी मजदूरों के दो मासूम बच्चे एक डंपर द्वारा डाले गए स्टोन डस्ट की चपेट में आ गए। हादसा डंपर चालक की लापरवाही के कारण हुआ। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने मृतक मासूम बच्चों के शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। परिजन घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद डंपर चालक और प्लांट के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story