मनोरंजन

महिला सिंगर की संदिग्ध मौत, विधायक ने जताई हत्या की आशंका

Nilmani Pal
30 July 2025 8:47 AM IST
महिला सिंगर की संदिग्ध मौत, विधायक ने जताई हत्या की आशंका
x
पढ़े पूरी खबर

पश्चिम बंगाल। हुगली जिले में रहने वाली 30 साल की युवा गायिका संगीता चक्रवर्ती की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. संगीता मुंबई के मनाड़ी इलाके के एक योग आश्रम में रहती थीं. वे म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी थीं. सोमवार को संगीता के परिवार को फोन पर सूचना मिली कि वे एक दुर्घटना की शिकार हो गई हैं, बाद में उनके निधन की खबर आई.

संगीता मुंबई के मनाड़ी इलाके के एक योग आश्रम में रहती थीं. वे म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी थीं. सोमवार को उनके परिजनों को फोन पर सूचना दी गई कि संगीता दुर्घटना का शिकार हो गई हैं, इसके बाद उनकी मौत की खबर आई, लेकिन मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट नहीं बताया गया है. इसको लेकर सिंगर की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है.

संगीता की मौत की खबर के बाद इलाके में शोक और मातम पसर गया. तृणमूल कांग्रेस के विधायक असित मजूमदार और पार्षद इंद्रजीत दत्त ने इस घटना के रहस्य से पर्दा उठाने के लिए मुंबई पुलिस से मांग की है. स्थानीय विधायक असित मजूमदार ने बताया कि उनकी पार्टी के स्थानीय नेता सूजन बंधु घोष और स्थानीय पार्षद मांपी माझी ने उन्हें फोन पर बताया कि उनके इलाके की एक युवती, जो मुंबई में संगीत से ताल्लुक रखती थी, उसे किसी जलाशय में डुबोकर मार दिया गया है.

Next Story
null