- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: सोयाबीन की...
मध्य प्रदेश
MP News: सोयाबीन की बुवाई कर रहे दो किसानों की बिजली गिरने से मौत
Sarita
27 Jun 2025 7:26 AM IST

x
MP News: आगर मालवा जिले में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में खेत में काम कर रहे दो किसानों की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुसनेर से चार किलोमीटर दूर लोलकी बांध के पास हुआ, जहां चार किसान सोयाबीन की बोवनी में लगे हुए थे। तभी दोपहर करीब तीन बजे अचानक मौसम खराब हो गया। तेज गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए चारों किसान ट्रैक्टर रोककर पास में खड़े खेजड़ी के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक बिजली गिरी, जिससे चारों युवक उसकी चपेट में आ गए।
हादसे में लक्ष्मण सिंह (36 वर्ष) पिता गोवर्धन सिंह निवासी लोलकी और कमल सिंह (35 वर्ष) पिता नैन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मान सिंह पिता प्रेम सिंह (लोलकी) और विशाल पिता कमल पाटीदार (लोलकी) गंभीर रूप से झुलस गए।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सिविल अस्पताल सुसनेर लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल मान सिंह और विशाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल आगर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर सुसनेर विधायक भेरूसिंह परिहार बापू सुसनेर के सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना में मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
Next Story





