मध्य प्रदेश

MP News: ट्रेलर ने स्कूल बस को मारी टक्कर, चार बच्चे घायल

Sarita
22 Feb 2025 8:08 AM IST
MP News: ट्रेलर ने स्कूल बस को मारी टक्कर, चार बच्चे घायल
x
MP News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतपुर मुख्य मार्ग पर पोड़ी गांव के चुहाईटोला में एक ट्रेलर ने डीवीएम स्कूल बस को टक्कर मार दी, इस हादसे में 4 बच्चे घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी इसरार मंसूरी और तहसीलदार अनुपम पांडे मौके पर पहुंचे|
घायल बच्चों को तत्काल एंबुलेंस से अनूपपुर जिला अस्पताल भेजा गया, डॉक्टर ने सभी बच्चों को खतरे से बाहर बताया है. इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और मुख्य मार्ग के दोनों ओर जाम लग गया. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया, यह घटना शुक्रवार शाम की है|
Next Story