- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp News: ट्रैक्टर ने...
Mp News: धार जिले के गिरवान्या गांव में बाइक और कपास से भरे ट्रैक्टर की टक्कर में 15 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। एक गंभीर घायल को बड़वानी रेफर किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर जांच शुरू कर दी है।धार जिले के ग्राम गिरवान्या में सड़क हादसे में बाइक सवार नाबालिग बच्चे की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य बच्चे भी घायल हैं। इसमें से एक गंभीर बालक को बड़वानी रैफर किया गया। इधर सूचना मिलने पर रात्रि में ही पुलिस टीम पहुंच गई थी, बुधवार सुबह पीएम के बाद नाबालिग का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब पूरे मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुक्षी थाना अंतर्गत ग्राम गिरवान्या में सड़क हादसे में 15 साल के लड़के राजेंद्र पिता अमर सिंह जामोद की मौके पर मौत हो गई। हादसा बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत के कारण हुई, जिसमें दो अन्य बालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक क्रमांक एमपी- 11 जेड- 0277 पर सवार तीन युवक बगैर नंबर के ट्रैक्टर से टकराए थे। घायलों में कृष्णा रायसिंह जामोद (10) को कुक्षी सिविल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बड़वानी अस्पताल रैफर किया गया है। वहीं, शिवम (8) पिता लखन का उपचार कुक्षी अस्पताल में जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही कुक्षी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बाइक सवारों को कुक्षी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कपास से भरे ट्रैक्टर को थाने पर खड़ा करवाया है और मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी राजेश यादव के अनुसार ट्रैक्टर से बाइक टकराई थी, हादसे में एक की मौत हो गई है। साथ ही गभीर घायल को बड़वानी भेजा गया है।
TagsMpट्रैक्टरबाइकटक्करनाबालिगमौतMPtractormotorcyclecollisionminordeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





