- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News:जंगल में बाघ...

x
MP News: उमरिया जिले के चंदिया वन परिक्षेत्र में सामने आए बाघ शिकार मामले में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। लगातार चल रही जांच के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस सनसनीखेज प्रकरण में पकड़े गए आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई शिकारियों के पूरे नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में अहम साबित होगी।
गौरतलब है कि बीते शनिवार को सामान्य वन मंडल के अंतर्गत चंदिया वन परिक्षेत्र में कथली नदी के किनारे गश्त कर रहे वनकर्मियों को एक बाघ का शव संदिग्ध हालत में मिला था। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मृत बाघ की पहचान बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के टी-185 के रूप में हुई, जिसकी उम्र लगभग आठ वर्ष बताई गई है। प्रारंभिक जांच में बाघ की मौत शिकार के कारण होना सामने आया।
रविवार को पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर वन विभाग ने शिकारियों की तलाश तेज कर दी। तकनीकी जांच, स्थानीय सूचना तंत्र और पूछताछ के आधार पर पहले चरण में छह संदिग्धों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया था।
रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आईं, जिसके बाद गुरुवार को लालचंद बैगा और अरुण कोल नामक दो ग्रामीणों को भी हिरासत में लिया गया। इनके पास से बाघ शिकार में इस्तेमाल की गई सामग्री और अन्य आपत्तिजनक साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका केवल स्थानीय मदद तक सीमित नहीं थी, बल्कि वे शिकार की पूरी योजना में शामिल थे।
वनमंडल अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शिकार के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ तो नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वन विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि वन्यजीव अपराध से जुड़ी किसी भी जानकारी को तत्काल साझा करें।
TagsMPबाघहत्याखुलासाआठगिरफ्तार MPtigerkillingrevelationeightarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





